पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की हुई बैठक

पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | शुक्रवार को झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री आशा माहेश्वरी ने किया। मंत्री कुंती मून्दड़ा ने संगठन के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

इस मौके पर दोहा, कविता व कहानी लेखन, वाद विवाद, निबंध व राखी बनाओ प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को सम्मानित किया गया। अंगदान महादान विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष संतोष तोषनीवाल, पियूषा न्याती, गीता दाधीच, इंद्रा अग्रवाल, पुष्पा सोमानी समेत 80 महिलाओं ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...