स्काई पार्क के सैंपल फ्लैट का उद्घाटन कल
कोटा | झालावाड़ रोड सिटी मॉल के सामने स्थित सनप्राइम इंफ्राटेक ग्रुप के सुभाष नगर स्थित दूसरे प्रोजेक्ट स्काई पार्क के सैंपल फ्लैट का उद्घाटन समारोह 15 अप्रैल रविवार को होगा। ग्रुप के निदेशक रमेश यादव, पवन यादव, अंकुश गुप्ता एवं देवकीनंदन गुप्ता ने बताया कि यह प्रोजेक्ट सभी सुविधाओं से सुसज्जित एवं शहर के मध्य स्थित है। इसमें स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल, इंडोर गेम्स, बैडमिंटन हाल, गार्डन व पार्किग की सुविधा से परिपूर्ण है। प्रोजेक्ट में 2, 2.5, 3 एवं 4 बीएचके वाले फ्लैट एवं लक्जरी पेंट हाउस भी हैं।