पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • संचालकों ने गायब करवा दी स्कूल के नाम प्रिंटेड कॉपियां

संचालकों ने गायब करवा दी स्कूल के नाम प्रिंटेड कॉपियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताबों, कॉपियों और यूनिफॉर्म के कमीशनखोरी के मामले को लेकर कलेक्टर के निर्देशन पर दूसरे दिन भी शिक्षाधिकारियों की टीम ने स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूलों में स्थिति यह रही कि बैग से स्कूल के नाम से प्रिंटेड कॉपियां भी गायब तक करवा दी। बच्चों के पास कॉपियां नहीं मिलीं। टीम ने पता किया तो जानकारी मिली कि कॉपियाें में स्कूल का नाम प्रिंट था। यही नहीं एक स्कूल संचालक ने भी तो अपने यहां स्कूल में नर्सरी के फ्री में एडमिशन देने की लिखित में टीम को सूची तक दे दी।

दूसरे दिन भी पांच दलों की टीम ने एक दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। अधिकांश स्कूलों में शहर की प्रमुख स्टेशनरी और रेडीमेड यूनिफॉर्म की दुकान से खरीदने की बात सामने आई। शिक्षाधिकारियों की टीम ने किए गए निरीक्षण में यह बात सामने आई कि बुक सेलर और स्कूल संचालकों के बीच कमीशनखोरी का खेल है। रमसा के एडीपीसी संजय मीणा के नेतृत्व में नालंदा अकेडमी, कौटिल्य सीनियर स्कूल, सेंट जोसेफ, लक्की सीनियर स्कूल और एंडोरेंस एनी, एडीईओ प्रारंभिक नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निर्मला सीनियर स्कूल, प्रगति स्कूल, द आर्यन नव रचना स्कूल आैर सहायक उप निदेशक प्रारंभिक कानसिंह के नेतृत्व में सेंट्रल अकेडमी, शिव ज्योति, मिकासा, सुमन भारती, होली एंजिल्स स्कूल सहित अन्य स्कूलों का अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया।

कलेक्टर से मिले निजी स्कूल संचालक

प्राइवेट स्कूलों के पदाधिकारियों ने कमीशनखोरी के आरोप को निराधार बताते हुए कलेक्टर और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संचालकों ने पहले कलेक्टर और बाद में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के सामने अपना पक्ष रखा। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा किसी भी तरह का कमीशन नहीं लिया जाता है। कुलदीप माथुर ने बताया कि प्राइवेट स्कूल कॉपियों पर इसलिए स्कूल का छपाते हैं कि स्टूडेंट्स की एकरूपता बनी रहे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, महामंत्री संजय शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल निर्धारित सिलेबस ही लागू करते हैं। इसकी सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाती है। जवाब में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त प्रियंका गोस्वामी से प्राइवेट स्कूलों की मीटिंग कर इस संबंध में गाइड लाइन जारी करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...