रिश्वत लेते पकड़े गए लिपिक को जेल भेजा
बारां| ईश्वपुरा गांव में निजी स्कूल भवन के सुरक्षा प्रमाण पत्र को लेकर डीईओ प्रारंभिक कार्यालय के बाबू द्वारा संचालक से मांगी गई रिश्वत के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया हैं। उपनिरीक्षक ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि डीईओ प्रारंभिक कार्यालय के बाबू जितेंद्र शर्मा को ईश्वरपुरा निवासी विनोद मेहरा से डीईओ के हस्ताक्षर कराने की एवज में 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को कोटा एसीबी न्यायालय में पेश किया, जहां से शर्मा को 26 अप्रैल तक जेल भेज दिया हैं।