कोल्वी की गुफाएं होंगी वाई-फाई
यहां हैं 8वीं शताब्दी की कुल 142 गुफाएं
कोल्वी में 103
बिनायका में 24
मालवा के तत्कालीन शासकों द्वारा बौद्ध
भिक्षुओं के निवास के लिए कराया गया था।
ट्रेवलॉग में 9
गुनई में 6
प्रवीण जैन | कोटा. झालावाड़ के पास कोल्वी में आठवीं शताब्दी की 142 बौद्ध गुफाएं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। अब यहां देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। आर्कियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से संरक्षित घोषित की गई इन गुफाओं में जल्द ही वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी। इन मोन्यूमेंट्स की सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग भी की जाएगी। सीनियर कंजरवेशन असिस्टेंट सुरेश कुमावत ने बताया कि यहां पाथ-वे और इंफॉर्मेशन सेंटर बन चुका है।
7वीं या 8वीं शताब्दी में इन गुफाओं का निर्माण किया
फोटो | योगेंद्र गुप्ता
बौद्ध संप्रदाय के अवशेष : ये बौद्ध संप्रदाय के हीनयान और महायान संप्रदाय के अवशेष हैं। एक दर्जन गुफाओं में अग्निकुंड बने हैं।