पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एएआई चेयरमैन तक पहुंचा कोटा फ्लाइट का मामला

एएआई चेयरमैन तक पहुंचा कोटा फ्लाइट का मामला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | एयरपोर्ट अधिकारी पर सुप्रीम एयरलाइंस द्वारा लगाए गए रिश्वत मांगने के आरोपों का मामला अब एएआई (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में टॉप लेवल तक पहुंच गया है। एएआई के चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों से बात की है। कोटा एयरपोर्ट अधिकारी लोकेश निर्वाण ने भी पूरे प्रकरण से उच्च स्तर पर अवगत कराया है। उधर, मंगलवार को सुप्रीम एयरलाइंस की तरफ से एक मेल कोटा एयरपोर्ट प्रबंधन को भेजा गया है, जिसमें बुधवार को स्पेशल फ्लाइट की सूचना दी गई है। हालांकि एयरपोर्ट अधिकारी ने खुद निर्णय करने की बजाय इस मेल को उच्चाधिकारियों को भेज दिया। गौरतलब है कि सुप्रीम एयरलाइंस ने एयरपोर्ट अधिकारी पर 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी थी, जिसकी जांच जवाहर नगर पुलिस कर रही है। इस सारे विवाद की वजह से कोटा से फ्लाइट बंद पड़ी है और परमिशन के बावजूद ऑपरेशन शुरू नहीं हो पा रहा।

खबरें और भी हैं...