पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • शॉपिंग सेंटर में चोरी करने पहुंचे नकाबपोश, सीसीटीवी में हुए कैद

शॉपिंग सेंटर में चोरी करने पहुंचे नकाबपोश, सीसीटीवी में हुए कैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| गुमानपुरा क्षेत्र के शॉपिंग सेंटर में एक ऑफिस का नकाबपोश दो चोरों ने दफ्तर का ताला तोड़ने का प्रयास, लेकिन सफल नहीं हुए। वारदात दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। यह ऑफिस शराब की दुकानों का कलेक्शन करने वाले कैशियर का है, जहां करीब पांच लाख रुपए का कैश रखा था। घटना रात करीब साढ़े 3 बजे की है। ऑफिस के बाहर दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। फिर एक चोर सीढ़ियां चढ़ता हुआ दफ्तर के दरवाजे तक पहुंचा और सरिए से ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन ताला नहीं टूट पाया। किसी शख्स आने की सुगबुगाहट होते ही चोर वहां से भाग गए। ऑफिस इंचार्ज इसरार खान ने गुमानपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

खबरें और भी हैं...