पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बजरी के ट्रकों से वसूली के मामले में डीजीपी ने कराई जांच, एएसपी विजिलेंस ने खंगाले रिकॉर्ड

बजरी के ट्रकों से वसूली के मामले में डीजीपी ने कराई जांच, एएसपी विजिलेंस ने खंगाले रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरी के ट्रकों से पुलिस वालों की वसूली के मामले में अब डीजीपी ने भी संज्ञान ले लिया और अपने लेवल पर जांच शुरू करवा दी है। विजिलेंस के एएसपी अनिल राव मंगलवार को कोटा पहुंचे और इस मामले की जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि भास्कर टीम ने बजरी के खेल का स्टिंग किया था। बताया था कि शहर पुलिस किस प्रकार बजरी के ट्रक वालों से उगाही कर रही है। इससे पहले भी शहर एएसपी समीर दुबे भी इसकी जांच कर रहे हैं। उनकी प्रारंभिक जांच के आधार पर एसपी ने 7 पुलिसकर्मियों को एक दिन पहले ही सस्पेंड किया है।

भास्कर ने तालेड़ा से कोटा शहर में रेत के ट्रकों का पीछा करके पुलिसकर्मियों को पैसा लेते हुए स्टिंग किया था। इसके बाद आईजी विशाल बंसल ने इसकी जांच एएसपी समीर दुबे को दी। वहीं, इस मामले को डीजीपी ने भी गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू करवा दी है। एएसपी अनिल राव कोटा पहुंचे और उन्होंने पुलिस थानों के रिकॉर्ड लेना शुरू कर दिया है। वे संबंधित लोगों से भी बातचीत कर रहे हैं। वे थाने के समय के अनुसार कौन-कौन ड्यूटी पर था और कौन-कौन ट्रकों के पास गया था। थानों की जीप में कौन-कौन सवार था। इसकी विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट डीजीपी को पेश करेंगे। इसमें किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

वहीं, एसपी अंशुमन भौमिया ने बताया कि अभी एएसपी ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। जिन पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई थी। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। एएसपी को गंभीरता से जांच करने के लिए कहा है। उनकी रिपोर्ट अाते ही अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

भास्कर में प्रकािशत खबर

खबरें और भी हैं...