जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बने भगवान दास
कोटा| रिटायर सेशन जज भगवान दास अग्रवाल ने जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष पद पर ज्वाॅइन कर लिया है। साथ ही उपभोक्ता फोरम में हेमलता विजयर्गीय को सदस्य नियुक्त किया है। फोरम में पिछले 6 माह से अटक रही सुनवाई 16 अप्रैल से फिर से शुरू हो गई है। पिछले साल सितंबर में उपभोक्ता फोरम में स्टेनोग्राफर रिटायर हो गए थे। तब से फैसले नहीं हो पा रहे थे। सरकार ने रिटायर सेशन जज भगवान दास अग्रवाल को उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष पद पर लगाया है।