कोटा|आरटीयू की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट व एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग मंगलवार को वीसी प्रो. एनपी कौशिक की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में जुलाई में प्रस्तावित कनवोकेशन में वितरित होने वाली डिग्रियों का ग्रेस पास किया गया। चांसलर मेडल एमसीए स्टूडेंट नताशा गोयल को प्रदान किया जाएगा।