सेवन वंडर्स की तर्ज पर चंबल गार्डन में बनेंगे दस मॉन्युमेंट
कोटा| चंबल गार्डन के नवीनीकरण की प्रक्रिया नगर निगम ने शुरू कर दी गई है। इसमें देश के 10 नामी धार्मिक व आकर्षक स्थलों के प्रतिरूप बनाए जाएंगे। धार्मिक स्थलों के लिए वहां के संगठनों से अनुमति ली जाएगी। यह जानकारी आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल ने मंगलवार को यहां का निरीक्षण के बाद दी।
उन्होंने बताया कि यहां दक्षिण का मीनाक्षी मंदिर, कोणार्क का सूर्य मंदिर, मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया, कलकत्ता विक्टोरिया टॉकीज, कुतुबमीनार सहित अन्य स्थानों को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके लिए लोगों की राय भी ली जाएगी। इस पर 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसे सेवन वंडर्स से भी आकर्षक बनाया जाएगा ताकि लोग यहां आएं, घूमे और इनका लुत्फ उठाएं। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है, अब इस पर कार्य शुरू करना है।