पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 27 को मुख्यमंत्री वसुंधरा व भैयाजी जोशी कोटा में

27 को मुख्यमंत्री वसुंधरा व भैयाजी जोशी कोटा में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी 27 अप्रैल को एक दिवसीय प्रवास पर कोटा आ रहे हैं। वे यहां भारत विकास परिषद की ओर से एमबीएस रोड पर बनाए जाने वाले भारत विकास आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखेंगे। शुरुआत में यहां कैंसर इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। भारत विकास परिषद के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री व भैयाजी जोशी 27 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे कोटा आएंगे। वे यहां भूमि पूजन करने के बाद अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत कर सकते हैं। उनके साथ कार्यक्रम में झालरिया पीठ डीडवाना के पीठाधीश्वर घनश्यामाचार्य जी महाराज भी शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम टाइगर टी-91 की हार्ड रिलीज और नामकरण भी कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...