कॉपियां जांचने के मानदेय को लेकर शिक्षक चिंतित
कोटा| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं की कॉपी जांचने के लिए 14 रुपए और 12वीं की कॉपी जांचने के लिए 15 रुपए प्रति कॉपी के मानदेय को लेकर शिक्षक चिंतित है। शिक्षकों का कहना है कि यह मानदेय बढ़ना चाहिए। शिक्षकों का कहना है कि बोर्ड की ओर से लंबे समय बाद यह राशि बढ़ाई है। शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान में दिया जाना वाला मानदेय अपर्याप्त है।