पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बूंदी रोड अभी तक क्यों नहीं बना, सीएडी के बजट कब खर्च होंगे : प्रभारी सचिव

बूंदी रोड अभी तक क्यों नहीं बना, सीएडी के बजट कब खर्च होंगे : प्रभारी सचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| प्रभारी सचिव आलोक ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में सीएडी व यूआईटी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नहरों के सुदृढ़ीकरण के 12 सौ करोड़ का बजट कब इस्तेमाल में लिया जाएगा। उन्होंने बूंदी रोड पर काम शुरू नहीं होने को लेकर भी नाराजगी जताई। टैगोर हाल में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ आमजनता को मिलना चाहिए। उन्होंने बूंदी रोड के सीसी निर्माण, दशहरा मैदान के निर्माण कार्य, खेल संकुल, केशवपुरा फ्लाईओवर व आरयूआईडीपी, नगर निगम व न्यास द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर जनहित के कार्यों को पूरे कराने के निर्देश दिए। गर्मियों के मौसम को देखते हुए खाद्य पदार्थो एवं पेयजल के नमूने लेकर मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

खबरें और भी हैं...