गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कोटा | शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महावीर नगर की ओर से शुक्रवार को हरिओम नगर कच्ची बस्ती के सांवरिया मंदिर में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 132 मरीज लाभान्वित हुए। इसमें 99 महिलाओं समेत पुरुष व बच्चे शामिल हुए। शिविर में गायनीकोलॉजिस्ट डॉ. विनीता गुप्ता, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. अनुराधा समेत यूपीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष व आशा सहयोगिनियों ने सहयोग किया।