वृद्ध लोगों के साथ युवाओं ने बिताया वक्त
कोटा | शहर के युवाओं ने अब उम्रदराज और परिवार की उपेक्षा झेलने वाले वरिष्ठ लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का जिम्मा उठाया है। इसके तहत ह्यूमर हब इंडिया संस्थान के युवाओं ने करणी नगर विकास समित के आश्रम में जाकर उम्रदराज लोगों के बीच खुशियां बांटी। इस कार्यक्रम में कॉमेडी और युवाओं के मजेदार जोक्स ने वरिष्ठजनों को खूब गुदगुदाया। संस्था के संयोजक कृष्णा पंवार ने बताया कि इस दौरान संस्था के आलोक गौतम, हिमांशू पांडे, आर्यन, सूरज, कृष्ण ने भी प्रस्तुतियां दीं। संचालन आलाेक ने किया।