पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन, मटके फोड़े
औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती पानी की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने कांग्रेस के युवा नेता शिवराज गुंजल और विनोद बुर्ट के नेतृत्व में डीसीएम क्षेत्र में जलदाय चौकी के बाहर प्रदर्शन करके मटके फोड़े। उन्होंने कहा कि सालों से इस क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। इसके प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं अधिकारियों ने कहा कि यहां पर अमृत योजना में नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जिसके माध्यम से सभी को अच्छे प्रेशर से पानी मिलेगा। इसमें यहां पर एक टंकी का भी प्रावधान किया गया है।
औद्योगिक क्षेत्र के प्रेमनगर अफोर्डेबल योजना, प्रेमनगर सैकंड व थर्ड, माताजी के मंदिर के पास काफी समय से पानी की समस्या बनी हुई हे। यहां पर सुबह एक समय की पानी की सप्लाई ही होती है। पहले जिस समय पानी की सप्लाई होती थी, उस समय यहां की बिजली बंद कर दी जाती थी, जिससे सभी को पानी मिल जाता था, अब जनवरी से बिजली कटौती बंद हो गई, जिससे लोगों के बूस्टर चलने लग गए। इससे इलाके में पानी ही नहीं पहुंचता। इसी समस्या को लेकर स्थानीय निवासी नारेबाजी करते हुए चौकी पहुंचे। वहां एईएन श्याम माहेश्वरी व जेईएन मस्तराम को समस्या से अवगत करवाया। इस पर एईएन श्याम माहेश्वरी ने उनसे कहा कि यहां पर अमृत योजना में पाइप लाइन बिछाने व नई टंकी का प्रावधान कर दिया गया है। वहीं अफोर्डेबल योजना यूआईटी की है। हम वहां पांच लाख लीटर पानी दे रहे हैं। इससे अधिक की मांग है तो यूआईटी हमसे डिमांड करेगा तो और पानी बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक पानी के बिलों के अधिक आने की समस्या है तो लोगों ने पैसा ही जमा नहीं करवाया, यह बकाया राशि के बिल है। प्रदर्शन करने वालों में बबलू राम प्रजापति, हेमराज सेन, सुरेश राठौड़, माेनू चौधरी, त्रिलोक चंदेल, अनिल मीणा, राम पालीवाल, संदीप एेरवाल, सुरेन्द्र बैसला, देव सेन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
डीसीएम क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर मटकी फोड़ते हुए स्थानीय लोग।
सिटी रिपोर्टर | कोटा