कर्मचारी सुविधा केन्द्र ‘समाधान’ को रेलवे जीएम ने किया शुरू
कोटा | रेल कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय एनेक्स बिल्डिंग में समाधान नाम से एक कर्मचारी सुविधा केंद्र खोला गया है। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को रेलवे जीएम गिरीश पिल्लई ने किया। इस सुविधा केन्द्र में रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए कुल 8 काउंटर तथा रेल कर्मचारियों के लिए एक टिकट आरक्षण केंद्र बनाए गए हैं। इस केन्द्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने वाले कर्मियों को अपनी समस्याओं के निवारण तथा गोपनीय दस्तावेज जैसे कि सर्विस रिकॉर्ड व वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट अवलोकन हेतु अपना मोबाइल नम्बर सुविधा केंद्र में रजिस्टर कराना आवश्यक होगा।