संस्कृत शिक्षकों के लिए निशुल्क सेमिनार संपन्न
कोटा | हाड़ौती संस्कृत अकादमी की ओर से संस्कृत शिक्षक द्वितीय और प्रथम श्रेणी की तैयारी के लिए शुक्रवार को निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान पाठ्यक्रम की जानकारी के साथ, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया गया। यह जानकारी डॉ. भूपेन्द्र कुमार राठौर ने दी।