हादसे में घायल युवक को ऑटो चालक ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
कोटा | बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे ऑटो चालक ने युवक तड़पता देखा तो तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गया, जिससे युवक की जान बच गई। युवक के पैर में गंभीर फैक्चर हुआ है, जिसका डॉक्टर उपचार कर रहे हैं।
ऑटो यूनियन अध्यक्ष अनीस राइन ने बताया कि सुबह 8 बजे जेपी कॉलोनी निवासी विजय श्रीवास्तव अपनी गाड़ी से बजरंग नगर की तरफ से गुजर रहा था। अचानक सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विजय श्रीवास्तव की टांग में गंभीर चोट आई। वह बेहोश हो गया और सड़क पर तड़पने लगा। ऑटो चालक मोनू खान ने जब हादसा देखा तो वह तुरंत विजय को ऑटो एम्बुलेंस की मदद से एमबीएस हॉस्पिटल ले गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। इधर, यूनियन ने मोनू खान को सम्मानित किया।