उर्स के पोस्टर का किया विमोचन
कोटा| दरगाह जंगली शाह परिसर में स्थित सूफी हाजी मोहम्मद रमजान साहब के सालाना दो दिवसीय उर्स के पोस्टर का विमोचन हुआ। उर्स कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद जफर चिश्ती ने बताया कि उर्स 23 व 24 अप्रैल को दरगाह जंगली शाह बाबा परिसर में होगा। जिसके पोस्टर का विमोचन उर्स कमेटी के सदर असलम शेर खान, इलियास अंसारी, हरीश गेहनी, मंजूर तंवर, पूर्व पार्षद सलीम खान, आबिद खान, महावीर राठौर, माणकचंद जैन, राजेश मित्तल, इमरान खान ने किया।