समाजसेवी मोतीलाल की जयंती पर भेंट किया वाटर कूलर
कोटा | समाजसेवी दिवंगत मोतीलाल विजयवर्गीय की 100 वीं जयंती पर शुक्रवार को उनके परिजनों की ओर से रामराजपुरा के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में बच्चों के लिए वाटर कूलर भेंट किया। समारोह में मुख्य अतिथि शहर भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय रहे। अध्यक्षता लाडपुरा बीईईओ रामविलास मीणा ने की। इस दौरान भामाशाह ओमप्रकाश विजयवर्गीय, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद सिसोदिया, अमित शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला मंत्री अमित दाधीच, विजयवर्गीय परिवार के हरिओम विजय, पीयूष विजय, दीपक, रोहित, अलंकार विजय, अशोक नंदवाना, संस्था प्रधान ममता चौधरी, प्रिंसिपल आदित्य विजय आदि मौजूद रहे।