पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 5 एमएम के यूरेटर में 65 एमएम की पथरी, डॉक्टर भी रह गए हैरान

5 एमएम के यूरेटर में 65 एमएम की पथरी, डॉक्टर भी रह गए हैरान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवंडी स्थित किंकर हॉस्पिटल में एक मरीज के यूरेटर (मूत्र नलिका) से 65 एमएम आकार की पथरी निकाली गई है। डॉक्टर खुद इससे हैरान हैं कि 4 से 5 एमएम आकार के यूरेटर में इतनी बड़ी पथरी कैसे हो गई। इस पथरी को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर निकाला गया। डॉक्टरों का दावा है कि यूरेटर में इतनी बड़ी पथरी को लेप्रोस्कोपी से निकालने का यह पूरे राज्य में पहला केस है।

लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. मृणाल किंकर ने बताया कि मध्यप्रदेश के गुना निवासी सौरभ सोनी (17) कई दिनों से इस समस्या से परेशान था। पथरी की वजह से उनकी एक किडनी ने काम करना भी बंद क दिया था। उसने कोटा आकर दिखाया और जांच कराई तो पता चला कि यूरेटर में सामान्य से बहुत बड़े आकार की पथरी है। मरीज का गुरुवार को लेप्रोस्कोपिक तकनीक से ऑपरेशन किया, जिसमें करीब ढाई घंटे का समय लगा। पेट की दूरबीन मशीन से इस असामान्य पथरी को निकला जा सका। ऑपरेशन के बाद से मरीज स्वस्थ है और उसकी किडनी ने भी काम करना शुरू कर दिया है। डॉ. किंकर का कहना है कि किडनी और दूसरे भागों में बड़ी पथरी अक्सर निकल आती है, लेकिन 4-5 एमएम मोटाई के यूरेटर में 65 एमएम आकार की पथरी हमारे लिए भी आश्चर्यजनक है। सर्जरी के बाद निकाली गई इस पथरी का आकार हूबहू शकरकंद की तरह है। मैं खुद 13 साल से सर्जरी कर रहा हूं, लेकिन ऐसी पथरी पहली बार देखी है।

खबरें और भी हैं...