पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| डाक सेवक संघ बीएमएस के आह्वान पर नयापुरा डाकघर के बाहर ग्रामीण डाककर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की ओर अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना जारी रखा। सचिव महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि संगठन की ओर से बार-बार उनकी मांगों को लेकर प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। संगठन के धर्मेंद्र वर्धन ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के खिलाफ कार्य कर रही है। इसे डाककर्मी सहन नहीं करेंगे। प्रदर्शन में कोटा, बारां और झालावाड़ के ग्रामीण डाकसेवक शामिल रहे। इस दौरान मांग पत्र प्रवर अधीक्षक को सौंपे। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र अग्रवाल, मनोज मीणा, सुरेश राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...