पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • लक्ष्य के अनुरूप लहसुन खरीद को लेकर किसानों ने सांसद आवास पर दिया धरना

लक्ष्य के अनुरूप लहसुन खरीद को लेकर किसानों ने सांसद आवास पर दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान संगठन लहसुन खरीद मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने सांसद ओम बिरला के आवास के बाहर धरना दिया है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 1 लाख 54 हजार मीट्रिक टन लहसुन खरीदने का लक्ष्य दिया था। अभी तक लक्ष्य के अनुरूप किसानों का लहसुन खरीदने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। ऐसे में लक्ष्य के तहत सरकार 30 जून तक लहसुन खरीदे। साथ चेतावनी दी कि 20 मई को जिले के बड़ौद गांव में किसान सभा संभागीय स्तर की किसान महापंचायत करके उग्र आंदोलन की घोषणा करेगी। सुबह 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले धरने के बाद किसान सभा को सांसद ओम बिरला आवास पर नहीं मिलने पर अपनी मांग का ज्ञापन उनके आवास के बाहर चस्पा कर दिया। जो सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम लिखा गया था। इसके बाद किसान सभा ने संभागीय आयुक्त केसी वर्मा के कार्यालय पर नहीं मिलने पर अतिरिक्ति संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष दुलीचंद बोरदा ने बताया कि सरकार को 1 लाख 54 हजार मीट्रिक टन लहसुन खरीदना था। लेकिन अभी तक 15 हजार क्विंटल लहसुन खरीदा गया है। जो किसानों के साथ कुठाराघात है। इस मौके पर केएल जैन, बलदेव सिंह फौजी, आदित्य देव, अब्दुल हमीद गौड़, मास्टर फजर मोहम्मद, बाबूलाल बैरवा, विजय राघव, धर्मेंद्र शर्मा, सोनू सुमन, बृजराज, बद्रीलाल सेन, रामगोप मीणा, हेमराज, घनश्याम आदि रहे।

किसान संघ का 21 को देगा धरना : किसानों समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 21 मई को भारतीय किसान संघ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेगा। तैयारी के लिए मंगलवार को भगवानपुरा गांव के देवनारायण मंदिर में संघ की लाडपुरा तहसील कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां संघ ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। बुधवार व गुरुवार को मानव विकास भवन में संघ की बैठकें होंगी। जिलामंत्री देवीशंकर गुर्जर ने बताया कि लाडपुरा तहसील बैठक की अध्यक्षता जोधराज मालव ने की।

सांसद आवास पर धरना दिया।

मंत्री के पास पहुंचे नाॅर्दर्न बाईपास के पीड़ित किसान

नार्दन बाईपास पर जमीन का मुआवजा देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने मंगलवार को नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी से मुलाकात करके अपनी पीड़ा बताई। मंत्री ने बुधवार को होने वाली बैठक में फैसला करने का भरोसा दिलाया। वहीं, उनका अनशन प्रदर्शन स्थल पर तथा सांसद के आवास के बाहर जारी रहा।मंगलवार को पांच किसान विधायक भवानीसिंह राजावत के साथ कृपलानी से मिले। उन्हें बताया कि आर्बिट्रेटर के फैसले के बावजूद उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा। छह करोड़ रुपए आवंटित हो जाएं तो किसानों की समस्या का समाधान हो जाए। इस पर कृपलानी ने बुधवार को जयपुर आने पर स्थानीय अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान निकालने के लिए कहा।

विधायक राजावत ने कृपलानी को बताया कि इस मामले में नियमानुसार कार्यवाही हुई है, न्यायालय में वाद लंबित होने की वजह से संशोधित मुआवजे का किसानों में वितरण नहीं हो सका। इससे असंतुष्ट किसानों में आक्रोश है, उनके विरोध के कारण बाईपास निर्माण कार्य रुका हुआ है। किसानों के 6 करोड़ के मुआवजे का भुगतान नहीं होने के कारण 180 करोड़ की बड़ी परियोजना अटकी हुई है। प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि नगर विकास न्यास अभी किसानों को मुआवजा दे, ताकि इस महती परियोजना का काम पूरा करवाकर जनता को लाभ प्रदान किया जा सके। कृपलानी ने इस बारे में बुधवार को अधिकारियों से बात करके समाधान करवाने के लिए कहा। विधायक राजावत के साथ गांवड़ी के नंदलाल मीणा, किशनपुरा तकिया के गोपेश मालव, रामखेड़ली के बृजराज मीणा, नोटाना के अर्जुन सिंह, आशीष नागर आदि प्रमुख थे। उधर, किसानों ने बाईपास स्थल तथा सांसद ओम बिरला के आवास पर अपना क्रमिक धरना जारी रखा। यहां पांच किसान धरने पर बैठे।

ज्ञापन चस्पा किया।

खबरें और भी हैं...