शिविर में उपस्थित नहीं होने वाले शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश
कोटा| रमसा की ओर से टोंक के मालपुरा सीनियर स्कूल में बुधवार से कोटा के शिक्षकों का 10 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ होगा। प्रशिक्षण प्रभारी रीमा शारदा ने बताया कि संबंधित शिक्षकों की इस संबंध में सूची जारी कर दी है। इसमें 25 मई तक अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की ट्रेनिंग होंगी। संबंधित शिक्षकों को अपने साथ संबंधित सब्जेक्ट की किताबें और 32 और 64 जीबी की पैन ड्राइव साथ में लाना होगी। उन्होंने बताया कि शिविर में उपस्थित नहीं होने वाले शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी, जिसमें वेतन रोकने और इन्क्रीमेंट रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिनका रिटायरमेंट में एक साल का समय हो, जिनके छह महीने से छोटे बच्चे, गर्भवती शिक्षिका, थैलीसीमिक बच्चों के माता-पिता के अलावा असाध्य बीमारी से ग्रसित शिक्षकों को छूट दी गई है।