कब्रिस्तान नहीं बनाने पर जताया रोष
कोटा| कंसुआ कब्रिस्तान का निर्माण नहीं करवाने पर मंगलवार को हाड़ौती किसान आंदोलन और ख्वाजा गरीब नवाज संस्था ने यूआईटी सचिव का घेराव किया। हाड़ौती किसान आंदोलन के संयोजक कुंदन चीता ने बताया कि कंसुआ कब्रिस्तान के निर्माण कार्य को स्वीकृत हुए 4 साल होने के बाद भी यूआईटी कार्य नहीं करवा रहा है। ख्वाजा गरीब संस्था के हबीब ने कहा कि क्षेत्र के विधायक को पीड़ा बताने के बाद भी वो कब्रिस्तान का कार्य नहीं करवा रहे हैं। पूर्व पार्षद सुरेश गुर्जर ने कहा कि मुस्लिम समाज में सरकार के खिलाफ विरोध हो रहा है।