भाजपाइयों ने कर्नाटक में मिली जीत का जश्न मनाया
कोटा|कर्नाटक में भाजपा की जीत पर कोटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस से मुक्ति चाहती है, कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी हार ने एक बार फिर यह बात साबित कर दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद सिसौदिया ने किया। उधर, सांसद आवास पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यहां योगेंद्र खींची, महामंत्री जगदीश जिंदल, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मीणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुसूइया गोस्वामी आदि मौजूद थे। वहीं, कर्नाटक की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक संदीप शर्मा के दादाबाड़ी स्थित कार्यालय पर आतिशबाजी की व मिठाइयां बांटी।
खुशी मनाते भाजपाई