पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • शराब की अवैध बिक्री पर कांग्रेसियों ने आबकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

शराब की अवैध बिक्री पर कांग्रेसियों ने आबकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|शहर में अवैध तरीके से शराब की बिक्री से खफा कांग्रेस एससी विभाग के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिनेश खटीक की अगुवाई में मंगलवार को जिला आबकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में अलग-अलग जगहाें पर अवैध रूप से शराब और मादक पदार्थ बिक रहे हैं। आबकारी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शहर में चल रहे अवैध बार व शराब के ठिकानों और पर्दे के पीछे रहकर इन्हें संचालित करवा रहे। दिनेश खटीक ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में अवैध कारोबार पनप रहा है। यदि 3 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आबकारी कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना दिया जाएगा। इस दौरान अमित पारेता, गोकुल यादव, कृष्णा मीणा, जॉनी वर्मा, रोहित कलोसिया , नरेंद्र मीणा, मुकेश चौधरी, विकास मेहरा, शिवनंदन पांचाल, जितेंद्र मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...