पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • बेटियों ने टाइगर के प्रमोशन के लिए तैयार किए टी शर्ट

बेटियों ने टाइगर के प्रमोशन के लिए तैयार किए टी-शर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व को प्रमोट के लिए गवर्नमेंट महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज थर्ड ईयर कॉमर्शियल आर्ट ब्रांच की छात्राओं ने 24 दिन के प्रोजेक्ट में रिजर्व की टी-शर्ट, पोस्टर्स और कैप समेत अन्य आयटम तैयार किए हैं। कॉलेज की ओर से मिले इस प्रोजेक्ट में विज्ञापन कैंपेन के तहत इन्हें तैयार किया है। ब्रांच प्रवक्ता कृष्णा टाक ने बताया कि छात्राओं ने कोचिंग सिटी कोटा में टूरिज्म प्रमोट के लिए यह थीम अपनाई है।

प्रोजेक्ट थीम में छात्राओं ने टाइगर संरक्षण को लेकर मैसेज दिया गया है। इसमें पोस्टर डिजाइन में टाइगर की प्रिंट फोटो के अलावा कैप डिजाइन, बोतल कवर, कैलेंडर डिजाइन, होर्डिंग्स तैयार किए हैं। कार्यवाहक प्रिंसिपल सुहास दत्ता ने बताया कि अतिथियों एवं स्टाफ का सदस्यों को इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार किया है। विजिट पर आए पूर्व वन्यजीव प्रतिपालक आरएस तोमर, डॉ. सुधीर गुप्ता ने छात्राओं द्वारा मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के प्रमोशन कार्य की सराहना की और इसके आगे पहुंचाने की बात कही।

छात्राओं को ऑर्डर मिले

कार्यवाहक प्रिंसिपल दत्ता ने बताया कि छात्राओं द्वारा बनाए इस प्रोजेक्ट के आयटम की ऑर्डर छात्राओं को मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी इन आयटम का यहां डिस्प्ले किया जाएगा।

महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने तैयार किए आइटम

खबरें और भी हैं...