पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एलन में छात्राओं ने सीखे सेल्फ डिफेंस के गुर

एलन में छात्राओं ने सीखे सेल्फ डिफेंस के गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट ने गर्ल्स स्टूडेंट्स को अपनी सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 5 दिवसीय ’प्रोजेक्ट वुमन सेफ्टी’ प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। 14 से 18 मई तक पांच हजार कोचिंग छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए जाएंगे। प्रति दिन एक हजार छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोचिंग छात्राओं को सेल्फ काॅन्फिडेंट्स बनाने और वुमन एम्पावरमेंट के लिए नासिक महाराष्ट्र की ‘मोटिवेशनल यूथ स्पीकर’ छोटी गुरु मां काजल और ‘इमेज कंस्लटेंट व पर्सनल काउंसलर’ रेखा ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। कुन्हाड़ी स्थित एलन सद्गुन सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने किया।

खबरें और भी हैं...