कोचिंग स्टूडेंट्स ने बांधे परिंडे
कोटा| भास्कर की पहल एक सकोरा पानी और एक मुट्ठी दाना अभियान से जुड़कर सर्वोत्तम कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से भी 100 परिंडे बांटे गए। इसमें डॉ. आशीष माहेश्वरी, आशीष वाजपेई , मयंक जोशी, जितेंद्र चांदवानी, आशीष बंसल, ललित विजय, सभी डायरेक्टर्स ने बच्चों के साथ सकोरे में पानी डालने और दाना डालने का संकल्प लिया। वहीं, महेन्द्र एकेडमी महावीर नगर में भी 70 स्टूडेंट ने सकोरे लिए और उसमें दाना-पानी डालने का संकल्प लिया गया। इस दौरान निदेशक मयंक, मोनिका भाटिया ने स्टूडेंट को शपथ दिलाई।