पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • रमसा व एसएसए ने तैयार किया 105 करोड़ का बजट, शिक्षा संकुल को भेजा जाएगा

रमसा व एसएसए ने तैयार किया 105 करोड़ का बजट, शिक्षा संकुल को भेजा जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग में पहली बार स्टूडेंट्स की सुविधाओं के लिए रमसा और एसएसए का बजट एक साथ शिक्षा संकुल भेजा जाएगा। दोनों विभाग ने बजट की तैयारियों को लेकर प्लान बनाकर तैयार कर लिया है। बुधवार को इसे शिक्षा संकुल जयपुर भेजा जाएगा। 14 जून को नई दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्रालय मीटिंग में इसके पारित होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने वर्ष 2018-19 का संयुक्त रुप से समग्र प्लान 105.34 लाख करोड़ रुपए का तैयार किया है। इसमें स्टूडेंट्स फैसिलिटी से लेकर एजुकेशन में नयापन और सिविल वर्क सहित अन्य एजुकेशन गतिविधियों को शामिल किया गया है। पहली बार बनाए इस संयुक्त बजट में कक्षा एक से 12 वीं तक की स्कूलों को शामिल किया है। इनमें स्कूलों में बच्चों के लिए बेहतर सुविधाओं से लेकर स्कूल भवनों में बेहतर सुविधाओं का विस्तार शामिल है। वहीं, दूसरी ओर सिविल में वर्क के लिए 11 करोड़ 40 लाख रुपए का बजट प्लान बनाया है।

सिविल वर्क में आई कमी

वर्ष 2008-2013 में एसएसए को सिविल वर्क में 25 करोड़ 82 लाख रुपए का बजट मिला था। इसके बाद 2014-18 में सिविल के लिए महज सात करोड़ 63 लाख रुपए मिले हैं। हालांकि अभी संयुक्त प्रोजेक्ट में 11 करोड़ 40 लाख रुपए शामिल किया है।

इन कार्यों को किया है फोकस : विभाग के अनुसार स्कूलों में पेयजल, बिजली, टॉयलेट फैसिलिटी, बीआरसीएफ कार्यालय का रिनोवेशन, जर्जर भवनों की सुधार, भवन रिनोवेशन सहित अन्य विकास कार्य शामिल है।

पहली बार रमसा और एसएसए का समग्र प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें स्कूलों के विकास कार्य सहित अन्य नवाचारों को शामिल किया गया है।

खबरें और भी हैं...