पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • विधायकों के विवाद में समर्थन व विरोध का सिलसिला जारी

विधायकों के विवाद में समर्थन व विरोध का सिलसिला जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| प्रभारी मंत्री की बैठक में विधायक प्रहलाद गुंजल व चंद्रकांता मेघवाल के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों के समर्थकों का अपने-अपने तरीके से विरोध व समर्थन का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। नदी पार मेघवाल समाज ने अजय मेघवाल की अगुवाई में गुंजल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बूंदी रोड पर प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। प्रदर्शन में मुरारी लाल मीणा, मनदीप मेघवाल, गिर्राज प्रसाद मेघवाल, अशोक मेघवाल आदि कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं गुंजल के समर्थन में सातलखेड़ी में मोहनलाल बैरवा की अगुवाई में मेघवाल के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व से की कार्रवाई की मांग

चंद्रकांता मेघवाल के समर्थन में रैली निकालते समर्थक।

मामले की जांचकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की

कोटा। प्रभारी मंत्री की बैठक में विधायक गुंजल व मेघवाल के बीच हुए विवाद को लेकर पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा ने मांग रख की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओपी महेंद्रा की अध्यक्षता बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। इस दौरान गणपत वर्मा, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग मौजूद रहे। महामंत्री गर्ग ने बताया कि बैठक में सभी ने एक विधायक द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की महिला विधायक से अमर्यादित भाषा का प्रयोग की निंदा करते हुए हुए इस विषय पर तुरंत जांच करवाते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।

महाराणा प्रताप सर्किल पर गुंजल के समर्थन में प्रदर्शन।

खबरें और भी हैं...