अतिक्रमण कर लगाया ठेला जब्त किया तो सड़क पर ही बना रहे कचौरी
अतिक्रमण कर लगाया ठेला जब्त किया तो सड़क पर ही बना रहे कचौरी
कोटा| डीसीएम क्षेत्र में सब्जीमंडी में अतिक्रमियों के हौसले इतने बुलंद के हैं कि पहले तो एक मकान के सामने कचौरी का ठेला लगा लिया। एक वर्ष तक शिकायत करने के बाद नगर निगम ने उसका ठेला जब्त कर लिया। उसके बाद दुकानदार ने वहीं सड़क पर भट्टी लगाकर कचौरी बनाना शुरू कर दिया।
डीसीएम सब्जीमंडी में रहने वाली संतोष कुमारी के मकान के सामने एक व्यक्ति ने कचौरी का ठेला लगा लिया था। इससे गंदगी होती थी और आवारा पशु वहां जमे रहते थे। इसकी शिकायत वे पिछले एक वर्ष से कर रहे थे। अब जाकर निगम ने वो ठेला जब्त कर लिया,लेकिन बाकी का सामान छोड़ दिया। दुकानदार ने वहीं खुले में सड़क पर भट्टी लगाकर वापस कचौरी बनाना और बेचना शुरू कर दिया। जो और अधिक खतरनाक हो गया।