पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोटा की निशा, प्रगति व महक ने जीता गोल्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
34वीं राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन कोटा के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम रखा। तीसरे दिन कुछ कैटेगरी के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

श्रीनाथ एकेडमी पर बॉक्सिंग एसोसिएशन, महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी व श्रीनाथ एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित हो रही है बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबले भी हुए। कोटा की निशा गुर्जर ने श्रीगंगानगर की मिताली को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार कोटा की प्रगति कुमारी ने बीकानेर की विशाखा को हराकर गोल्ड अपने कब्जे में किया। कोटा की महक ने बीकानेर की खुशी को हराकर दिन का तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। अन्य मुकाबलों में बालक वर्ग में प्रमोद संगत और नरेंद्र चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। ईशा गुर्जर व कोमल कुमावत के खाते में भी कांस्य पदक आया। बुधवार को भी शेष रहे फाइनल मुकाबले खेले जाएगे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन अतिथि के रुप में पार्षद भगवान स्वरूप गौतम, प्रमोद चतुर्वेदी, जिला खेल अधिकारी अजीज पठान उपस्थित रहे। समापन बुधवार को सुबह 11 बजे होगा। मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा व हीरालाल नागर तथा महापौर महेश विजय होंगे। प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा।

बॉक्सिंग में पंच लगातीं बालिकाएं

इन्होंने भी जीते मुकाबले : जयपुर की खुशी यादव ने जोधपुर की सानिया को, अलवर की दिशा ने दौसा की तनशा , बूंदी की खुशी ने आरबीए के दिव्यांशी को, जयपुर की कशिश वर्मा ने श्रीगंगानगर की कंगना, बूंदी कुमकुम सिंह ने करौली की स्नेहा, उदयपुर की प्रेरणा छापरवाल ने अलवर की दीपाशा, उदयपुर की मानवी ने श्रीगंगानगर की कान्या को हराया।

खबरें और भी हैं...