बच्चों ने मनाया फुटबाॅल फेस्टिवल, 70 छात्रों ने लिया हिस्सा
कोटा यूनाइटेड फुटबाल क्लब की ओर से एशियन फुटबाल कंफेडरेशन की ओर से 12 साल तक के बच्चों के लिए शुरू किया गया फुटबाल फेस्टिवल वोकेशनल मैदान पर मनाया गया। इसमें 70 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इसका मकसद प्रतिभावान खिलाड़ियों को तलाश कर उनकी प्रतिभा को निखारना है। प्रशिक्षण प्रवीण विजय, अजय कटवाल, सुनील गिरी, गगन सिंह, गुरुचरण सिंह, रिजवान खान, पृथ्वीराज सिंह व अरविंद शर्मा मौजूद थे।