साध्वी का दीक्षा महोत्सव मनाया
कोटा| महासती मंगल ज्योति का 27वां दीक्षा दिवस जप, तप व गुणानुवाद सभा के रूप में जयश्री विहार में मनाया गया। महासती ने दीक्षा (संयम) धारण करने के बारे में विस्तार से बताया। श्रावक-श्राविकाओं ने भजनों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। जैन कॉन्फ्रेंस प्रांतीय मंत्री तारा चन्द जैन ने बताया कि महासती का अक्षय तृतीया महोत्सव का प्रवचन भी जयश्री विहार में ही होगा। इसके बाद उनका इंदौर की ओर विहार होगा।