विशुद्धमति माता 22 को आएंगी कोटा
कोटा| आर्यिका विशुद्धमति माता अपने संघ के साथ टोंक से विहार करती हुई माधोपुर से कोटा की ओर आ रही हैं। सोमवार को उनका केपाटन में प्रवेश हुआ। वे कोटा में 22 अप्रैल को स्टेशन जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह प्रवेश एक ऐतिहासिक होगा, इस प्रवेश में संपूर्ण जैन समाज, सभी समितियां, सभी मंडल, ग्रुप शामिल होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजमल पाटोदी ने दी। इस दौरान महामंत्री विनोद जैन टोरडी भी साथ थे। अध्यक्ष अजय बाकलीवाल ने बताया कि साध्वी ससंघ का कुछ दिन प्रवास यहीं तीर्थ पर रहेगा।