पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कोटा के साइक्लिस्ट ने जयपुर में फहराया परचम

कोटा के साइक्लिस्ट ने जयपुर में फहराया परचम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काेटा | इंडियन साइकिलोथोन 50 किलोमीटर की रेस में कोटा के साइक्लिस्ट ने परचम फहराया है। रेस जयपुर में आयोजित की गई थी। साइक्लोट्रोट्स साइकलिंग सोसायटी के चंद्रेश शर्मा ने 45 से 55 आयु वर्ग में एक घंटा 43 मिनट में रेस को पूरा कर पहला स्थान हासिल किया। 56 से 65 आयु वर्ग में अक्षय कुमार पारेख ने दो घंटे 24 मिनट में रेस को पूरा करके पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 20 साल से कम महिला वर्ग में प्रेरणा चौधरी ने दो घंटे सात मिनट में रेस को पूरा करके प्रथम स्थान हासिल किया। 35 से 45 आयु वर्ग में स्वपनिल दाधीच ने दूसरा स्थान हासिल किया। ध्रुव सिंह ने भी 20 साल से कम आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। जगदीप शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

खबरें और भी हैं...