अनंतपुरा में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
कोटा| तालाब गांव, अनंतपुरा में सोमवार को एक युवक ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि रामप्रसाद तालाब गांव में किराए के मकान में रहता था। सोमवार को जब प|ी पीहर गई तो उसने पीछे से फांसी लगा ली। शाम को प|ी के घर आने पर इसका खुलासा हुआ। सूचना पर पुलिस उसे एमबीएस लेकर गई, जहां उसके शव को फिलहाल पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है।