किसान समन्वय समिति व नीति आयोग की बैठक आज
कोटा| दिल्ली के नीति आयोग भवन में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति और नीति आयोग के बीच दोपहर 2 बजे बैठक होगी। इसमें देशभर के 15 किसान प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बैठक के लिए हाड़ौती से किसान प्रतिनिधि दशरथ कुमार भी आमंत्रित किए गए हैं। बैठक का तीन घंटे का समय निर्धारित है।