पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • शिविर के समापन पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शिविर के समापन पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और प्रवेशिका में संभाग के कोटा सहित बूंदी, बारां और झालावाड़ के टॉप-20 में शामिल 120 स्टूडेंट्स में से सिर्फ 22 ने ही छह दिवसीय व्यक्तित्व विकास और अभिव्यक्ति शिविर में भाग लिया।

रानपुर में आयोजित छह दिवसीय आवासीय शिविर में संभाग के 2017 के टॉपर्स ने रुचि नहीं दिखाई है। शिविर के समापन पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। स्टूडेंट्स की कम उपस्थिति को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग भी चिंतित रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड की ओर से रजिस्टर्ड डाक से पत्र भिजवाकर और फोन कर शिविर में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए थे।

लेकिन, 120 में से सिर्फ 22 स्टूडेंट्स ही पहुंचे। विभाग का कहना है कि स्टूडेंट्स ने इसमें रुझान नहीं दिखाया है। जबकि बोर्ड की ओर से छह दिवसीय कैंप में स्टूडेंट्स के लिए डेढ़ लाख रुपए का बजट सेंशन किया है।

शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर प्रारंभिक दुर्गा सुखवाल ने कहा कि शिक्षा में बेहतर स्थान बनाने के साथ व्यक्तित्व विकास जरूरी है। स्टूडेंट्स को चाहिए कि वो इसमें पूरी मेहनत और लग्न से कार्य करें।

अध्यक्षता करते हुए सहायक उप निदेशक अजीत लुहाड़िया ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए चारित्रिक एवं सामाजिक गुणों का समावेश जरूरी है।

विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशक शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी नवल किशोर महावर ने कहा कि बोर्ड की ओर से प्रत्येक संभाग में प्रतिभाओं के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। शिविर प्रभारी अशोक गुप्ता ने बताया कि समारोह में प्रशिक्षकों एवं संभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। संचालन पुरुषोत्तम शर्मा ने किया।

छह दिवसीय शिविर में कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के वर्ष 2017 कक्षा 10 वीं बोर्ड के टॉपर 120 स्टूडेंट्स को बुलवाया था। लेकिन, कोचिंग में व्यस्त होने से स्टूडेंट्स की उपस्थित कम रही। यहां 22 स्टूडेंट्स ही पहुंचे हैं। विभाग की ओर से इन्हें पर्सनल सूचित कर दिया था। छह दिवसीय शिविर में विजिट के अलावा अन्य कार्यक्रम भी हुए।-अजीत लुहाड़िया, सहायक उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा

व्यक्तित्व विकास शिविर में टॉप-20 में शामिल 120 में से 22 स्टूडेंट‌्स ने ही लिया हिस्सा

खबरें और भी हैं...