पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • शनि जयंती पर कष्टों के निवारण के लिए चढ़ाया तेल, अभिषेक किया

शनि जयंती पर कष्टों के निवारण के लिए चढ़ाया तेल, अभिषेक किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| शहरभर में सोमवार को शनि जयंती मनाई गई। शनि जयंती पर लोगों ने कष्ट निवारण के लिए शनि का सरसों के तेल से अभिषेक किया। इस दौरान शनि मंदिरों में सुबह से अभिषेक और पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। घंटाघर शनि मंदिर में सुबह से शनि भगवान का अभिषेक किया गया। केसर से शनि भगवान का अभिषेक किया गया। विशेष तरीके से शृंगार किया जाएगा। दोपहर को महाआरती की गई। रामतलाई के जगत मंदिर में हनुमान व शनि महाराज का गन्ने के रस व तेल से अभिषेक किया गया। वहीं, शहर में मंगलवार को बड़ अमावस्या भी मनाई गई। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और बड़ के पेड़ का पूजन किया।

खबरें और भी हैं...