आज से शुरू हो जाएगा अधिकमास, बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य
कोटा| ज्येष्ठ अधिकमास अाज से 13 जून तक रहेगा। इसके बाद 18 जून तक कोई विवाह या मांगलिक कार्य नहीं होंगे। अधिकमास में सभी मंगल कार्य थम जाएंगे। 19 जून से विवाह के मुहूर्त शुरू होंगे, जो 10 जुलाई तक रहेंगे। इस साल जून में विवाह के सर्वाधिक मुहूर्त हैं।
इस साल ज्येष्ठ अधिकमास है। इसमें प्रतिष्ठा, कर्म, विवाह आदि मंगल कार्य वर्जित हैं। व्रत, दान, उपवास, पारायण आदि कार्य का अक्षय पुण्य मिलता है। ऐसे में विवाह आदि मंगल कार्य नहीं होंगे।