समर कैंप में बच्चों के टैलेंट को मिला प्लेटफॉर्म
कोटा| जेसीआई कोटा चंबल, रोटरी क्लब व गीता परिवार की ओर से रोटरी बिनानी सभागार में चल रहे समर कैंप का मंगलवार को उप महापौर सुनीता व्यास ने निरीक्षण किया। उपमहापौर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छोटे बच्चों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिलता है। डॉ. धर्मेंद्र माहेश्वरी ने इसकी जानकारी दी।