पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • दशहरा मेले में दुकानों के आवंटन को लेकर अभी तक निर्णय नहीं

दशहरा मेले में दुकानों के आवंटन को लेकर अभी तक निर्णय नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| नए दशहरा मैदान में मेला आयोजित करने के साथ नगर निगम दुकानों का आवंटन भी नए तरीके से करना चाहता है, लेकिन ये नया तरीका क्या होगा, ये अभी तक तय नहीं हो पाया। नगर निगम आयुक्त, दुकानों व झूलों की जगह को शुल्क बढ़ाकर नीलाम करना चाहते हैं। जबकि मेला समिति चाहती है कि शुल्क भले ही बढ़ा दो, लेकिन उन दुकानदारों को प्राथमिकता दो, जो पिछले कई दशकों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस मेले में आ रहे हैं। दोनों के बीच एक राय नहीं बनने के कारण अभी कुछ तय नहीं हो पाया।

इस वर्ष का दशहरा मेला दो मायनों में विशेष रहेगा, एक तो इसे 125 साल पूरे हो रहे हैं और दूसरा नए मैदान में आयोजित होगा। इस कारण इस मेले को लेकर जनता और दुकानदार काफी उत्साहित है, लेकिन नगर निगम की धीमी गति के कारण अभी तक आवंटन भी नीति तक नहीं बन पा रही है। अब तक दुकानों का आवंटन की जो प्रक्रिया चली रही थी,उसमें पिछले वर्ष दुकान लगाने वाले को प्राथमिकता दी जाती थी। शुल्क में मामूली सी बढ़ोत्तरी होती थी। अब आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल दुकानों को नीलाम करना चाहते हैं। इससे निगम को आय में इजाफा होगा और दुकानदारों की मोनोपॉली खत्म होगी। नए दुकानदारों को मौका मिलेगा। दोनों के सामंजस्य नहीं होने के कारण ये मामला अटका हुआ है।

दुकानों के आवंटन के लिए आवंटन नीति बनाना है, शीघ्र ही इस मामले में महापौर व आयुक्त के साथ बैठक कर तय किया जाएगा। इससे पहले मेले में वर्षों से आने वाले दुकानदारों के साथ बैठक कर उनसे भी राय ली जाएगी। दुकानदार शुल्क देने को तैयार है, लेकिन एक पॉलिसी तो बनाना ही पड़ेगी।- राममोहन मित्रा, अध्यक्ष मेला समिति।

खबरें और भी हैं...