स्मार्ट सिटी की बजाय डर्टी सिटी बन गया कोटा: सिंह
कोटा| शहर में गंदगी, आवारा पशुओं, किशोरसागर में गंदगी, नहरों की खस्ता हालात आदि समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री भरत सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर गौरव गोयल को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि जनता भी समीक्षा कर रही है और हमारी नजरों में कोटा स्मार्ट सिटी नहीं डर्टी सिटी बन गया है। पहले इन समस्याओं को दूर करवाया जाए। पूर्व मंत्री ने लिखा कि मात्र राशि खर्च करना ही पर्याप्त नहीं है। काम दिखने चाहिए। पिछले वर्ष आवारा पशुओं से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।