पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अब लदान में होने लगी समस्या, मंडी में खरीदा 1500 क्विंटल लहसुन

अब लदान में होने लगी समस्या, मंडी में खरीदा 1500 क्विंटल लहसुन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| लहसुन की दुबारा खरीद होने के बाद मंगलवार को 42 किसानों को भामाशाहमंडी के खरीद केंद्र के लिए टोकन दिए गए। इस दौरान 1500 क्विंटल लहसुन खरीदा गया। वहीं, अब लहसुन के लदान को लेकर समस्या आने लगी है। क्रय विक्रय समिति के अधिकारियों का कहना है कि सारा लहसुन खरीद करके नई दिल्ली नैफेड पर भेजा जा रहा है। वहां सब जगहों से लहसुन आने के चलते कोटा से भेजे रहे ट्रकों को खाली होने में 4 से 5 दिन लग रहे हैं। इसके चलते कोटा भामाशाहमंडी में लदान कम हो गया है। मंगलवार को दो ही ट्रकों का लदान हो पाया। हालांकि अभी 18 मई तक लहसुन की खरीद होगी।

खबरें और भी हैं...