आरटीयू शुरू करेगा नए रिसर्च सेंटर
कोटा| राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए कॉलेजों में रिसर्च सेंटर खोलेगा। इसका फायदा यह है होगा कि स्टूडेंट्स को बार बार यूनिवर्सिटी आने की जगह संबंधित कॉलेज में बनाए गए रिसर्च सेंटर में ही अपना रिसर्च वर्क कर पाएगा। इसके तहत आरटीयू ने संस्थानों ने आवेदन मांगे हैं। इसके लिए कॉलेजों को उनकी एकेडमिक डिटेल, पीजी लेवल पर लेबोरेट्री की स्थिति, लाइब्रेरी में उपलब्ध किताबों, पिछले पांच साल में आयोजित की गई इंटरनेशनल व नेशनल कांफ्रेंस, सेमिनार, वर्कशॉप आदि का ब्यौरा भेजना होगा।